आजमगढ़। पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच बुधवार की आधी रात को जनपद में 22 ब्लाकों में 21 ब्लाकों के ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल खत्म हो गया। एक ब्लाक जहानागंज के ब्लाक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह देर से होने के कारण उनका कार्यकाल बाकी है। शेष सभी का कार्यकाल पूरा हो गया। अब उनकी जगह पर संबंधित तहसीलों के एसडीएम प्रशासक के रूप में चुनाव होने तक कार्य करेंगे।
बुधवार को आधी रात से जनपद के 21 ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त हो गया। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि जनपद में कुल 22 ब्लाक प्रमुख हैं। जिसमें से 21 का कार्य 17 मार्च को पूरा हो रहा है। इसमें से एक ब्लाक प्रमुख जहानागंज ने देरी से शपथ ली थी जिसके कारण उनका कार्यकाल अभी शेष है। इसके लिए पंचायती राज निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा जा रहा है। निदेशालय से जैसा निर्देश मिलेगा उस हिसाब से जहानागंज ब्लाक प्रमुख पद पर निर्णय लिया जाएगा। वैसे जिन ब्लाकों प्रमुखों का कार्यकाल पूरा हो गया है उनमें 15वां वित्त आयोग से भुगतान की प्रकियापर पूरी तरह से रोक लग जाएगी।