फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 बाइकों के जुलूस के साथ होगा वेदांती का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 19 मार्च को होने वाले मिशन मोदी पीएम अगेन के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। सम्मेलन को लेकर आजमगढ़ जिले के लालडिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ की बैठक शुक्रवार को हुई। गोरक्ष प्रान्त महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि मिशन मोदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास वेदांती 19 मार्च को राहुल प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव एक धर्मयुद्ध है। जो देश की दशा और दिशा तय करेगी। सत्ता पाने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गई हैं। इसलिए सभी शक्तियों को एक साथ मिलकर मोदी को जिताने के लिए लगना पड़ेगा। मोदी को पीएम बनाकर देश को विश्व गुरू बनाना है। हियुवा के जिला उपाध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि माननीय मोदी ने पिछले पांच साल में सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ गरिबों के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया। देश का गौरव दुनिया में बढ़ा है। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि 19 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास वेदांती का पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करने के लिए लालायित है। भंवरनाथ मंदिर से 200 बाइकों के जुलूस के साथ कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के साथ ही राहुल प्रेक्षागृह काफिले के साथ पहुंचेगे। बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथिलेश पाण्डेय, महामंत्री दुर्गेश सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, अनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष गगनकान्त दुबे, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा जंग बहादुर सिंह, मोनू विश्वकर्मा, सुनील राय, राजेन्द्र पाण्डेय, आशुतोष द्विवेदी, संतोष उपाध्याय, चन्दन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें