फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में आजमगढ़, कांग्रेस में लालगंज पर हो रही जोर आजमाईश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की ओर से टिकट पाने के लिए जुगत लगानी शुरू कर दी गई। इसके लिए बकायदा आवेदन किया जा रहा है। भाजपा से टिकट पाने के लिए आजमगढ़ सीट पर दावेदारों की संख्या ज्यादा है। यहां 10 आवेदन आए हैं। वहीं लालगंज सीट पर सीटिंग एमपी होने और सीट सुरक्षित होने से मात्र चार आवेदन आए हैं। कांग्रेस में लालगंज सीट पर छह तो आजमगढ़ सीट पर चार आवेदन आए हैं। फिलहाल पार्टी की ओर से इन आवेदनों को हाईकमान को भेजने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मार्च में लोकसभा चुनाव 2019 की अभिसूचना जारी होने की संभावनाओं के बीच राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी तैयारी शुरू कर दी गई है। सूबे में गठबंधन के बाद सपा और बसपा के बीच सीटों का बंटवारा भी हो चुकी है। भाजपा से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों में आजमगढ़ लोकसभा सीट पहली पसंद बनी हुई है। पार्टी सूत्रों की माने तो यहां से अभी तक 10 लोगों ने आवेदन किया है। वहीं, लालगंज सीट सुरक्षित होने के कारण यहां दावेदारों की संख्या चार है। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की माने तो लालगंज से आवेदन कम आने का एक कारण यहां से पार्टी का सीटिंग एमपी होना भी है। उन्होंने बताया कि पीएम की गोरखपुर रैली के बाद आवेदनों को हाईकमान को भेज दिया जाएगा।
वहीं, कांग्रेस में स्थिति इसके ठीक उलट है। यहां लालगंज सीट पर अभी तक दावेदारी करने वालों की संख्या अधिक है। पार्टी सूत्रों की मानें तो यहां पर अभी तक छह लोग दावेदारी कर चुके हैं। वहीं, आजमगढ़ सीट पर चार लोगों ने दावेदारी की है। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने बताया कि अभी आवेदन आने का क्रम जारी है। सभी आवेदन आने के बाद इस बारे में पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी से बात की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, सपा और बसपा में शांति का माहौल है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने आधा दर्जन आवेदन आने की बात स्वीकारी है। वहीं, बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कोई आवेदन नहीं आया है। यहां पार्टी हाईकमान की ओर से पहले से पूर्व मंत्री घूरा राम को उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें