लालगंज। कस्बा स्थित मैरेज हाल में रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के जिला मंत्री अतुल कुमार सिंह और संचालन लालगंज अध्यक्ष सत्यप्रिय सिंह ने किया। जिला मंत्री ने कहा कि कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की पुरानी पेंशन बहाली के लिए छह से 12 फरवरी तक महा हड़ताल प्रस्तावित है। इस हड़ताल में प्रदेश के समस्त शिक्षक-कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे।
हड़ताल के दौरान शिक्षक न तो विद्यालय जाएंगे और न ही मिड-डे मील का संचालन करेंगे। किसी अधिकारी का फोन भी रिसीव नहीं करेंगे। जिला मंत्री ने जनपद के समस्त शिक्षकों से इस हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। ताकि सरकार पर दबाव पड़े और पुरानी पेंशन बहाली का मार्ग प्रशस्त हो सके। इसी के साथ ही हड़ताल के प्रति जागरूक करने के लिए पांच फरवरी को आयोजित मोटरसाइकिल जुलूस में जनपद के शिक्षकों से भाग लेने की अपील की गई। इस बैठक में आशुतोष सिंह, कपिंजल पांडे, गोविंद सिंह, संतोष सिंह, संजीव सिंह, भोला राम, सदा शिव तिवारी, अनिल कुमार, अजीत कुमार राय, मनोज यादव, शिवपूजन यादव, राजेंद्र यादव, अर्जुन राम, शिव शंकर यादव, चंद्रमा राम, विजयलक्ष्मी, स्नेह लता सिंह आदि उपस्थित रहे।