फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना के कार्य कितने प्रभावी... अध्ययन कर रहा दो सदस्यीय दल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला योजना 2018-19 के अंतर्गत हुए कार्यों का आम जनमानस पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। इसकी जांच प्रदेश स्तरीय दो सदस्यीय कमेटी करेगी। नियोजन विभाग के संयुक्त निदेशक वीके अग्रवाल के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम इसके लिए जनपद पहुंच चुकी है। टीम 25 जनवरी तक अध्यय करेगी। टीम के सहयोग के लिए सीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें जिला योजना के तहत पूर्ण हो चुके और निर्माणाधीन कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिले के विकास के लिए प्रतिवर्ष विभिन्न विभागों की ओर से कार्ययोजना बनाई जाती है। सभी को एक साथ जिला योजना में शामिल कर जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद इसके शासन को भेजा जाता है। इसके बाद शासन की ओर बजट जारी होता है और कार्य होता है। वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 6.04 अरब की जिला योजना मंजूर हुई है। इस पर कार्य जारी है। शासन की मंशा अब ये पता करने की है कि जिला योजना के लिए मंजूर हो रहे कार्यों का आम जनमानस पर कितना प्रभाव पड़ रहा है। इसके लिए शासन के निर्देश प र नियोजन विभाग के दो सदस्यीय दल को जनपद भेजा गया है। नियोजन विभाग के संयुक्त निदेशक वीके अग्रवाल और डॉ. ललित कुमार की टीम जनपद पहुंच चुकी है। डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि टीम जिला योजना के तहत पूर्ण हुए और चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। देखेगी कि कार्य सिर्फ कागजों में ही तो नहीं है। इसके साथ ही ये पता किया जाएगा कि इन कार्यों का आम जनमानस पर कितना प्रभाव पड़ रहा है। ये उनके लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं कि नीहंष ये अध्ययन अगली पालिसी के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि अपनी रिपोर्ट वो अपर मुख्य सचिव को सौंपेंगे। टीम के सहयोग के लिए सीडीओ डीएस उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 25 तक कार्य चलेगा। डीएम और सीडीओ के साथ बैठक कर रिपोर्ट की जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें