फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार रही क्षेत्र पंचायत तहबरपुर की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर। क्षेत्र पंचायत तहबरपुर की बैठक मंगलवार को स्थानीय ब्लाक सभागार में प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक हंगामेदार रही। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनसे सिर्फ प्रस्ताव मांगा जाता है लेकिन काम नहीं दिया जाता। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। इस पर सदस्यों ने आरोप लगाया कि सिर्फ हमेशा प्रस्ताव मांगा जाता है। हमें काम नहीं मिलता है। इस पर खंड विकास अधिकारी राम रेखा यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का वही प्रस्ताव शामिल किया जाएगा जो ग्राम पंचायत के प्रस्ताव में होगा। आवास के जीयो टैग और रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी देर तक मामला गर्म रहा। प्रधान संघ के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते वर्ष 2018-19 के आवासों का जीयो टैग नहीं हो पाया। जिससे ब्लाक का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा। विकास अधिकारी (मनरेगा) ने कहा कि प्रतिनिधि नए विकास कार्यों का प्रस्ताव 28 फरवरी तक दे दें। अन्यथा आचार संहिता लगने के साथ वित्तीय धन की स्वीकृति नहीं मिल पाएगी। ये प्रतिनिधियों का अंतिम फाइनेंशियल इयर है। अंत में प्रमुख की सास के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव, स्वामीनाथ यादव, एडीओ टीपी सिंह, शशि सौरभ, सुरेंद्र राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें