फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%आज की सरकार जनता पर चलवा रही लाठी-गोली%

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच के तत्वावधान में बुधवार को रैदोपुर स्थित राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी में जलिया वाला बाग हत्या के एक सौ वर्ष पूर्ण होने पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अनिरुद्ध ने वर्तमान समय को जलिया वाला बाग हत्याकांड को जोड़ते हुए कहा कि आज की सरकार जनता पर लाठी-गोली चलवा रही है। ऐसे में आजादी का क्या मतलब रह गया है। अवधेश ने कहा कि आजादी के सत्तर साल बाद भी सरकार बेरोजगारों का दमन उसी प्रकार कर रही है जिस प्रकार ब्रिटीश सरकार जलिया वाला बाग हत्याकांड हुआ था। किसान संग्राम समिति के अध्यक्ष सूबेदार यादव ने कहा कि आज बेरोजगारों, नौजवानों, किसानों का बेरहमी से दमन किया जा रहा है। अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच के तेजबहादुर ने कहा कि जलिया वाला बाग हत्या कांड की पृष्ठभूमि में प्रथम विश्व युद्ध रहा जो कि अंग्रेजों के साथ भारतीय सैनिकों ने मिलकर लड़ा था। जिसमें 43हजार भारतीय सैनिक मारे गए थे। आजाद यादव ने कहा कि आज परिस्थिति बहुत विकट है, जिससे लडना बहुत ही कठिन है। हमे एकताबद्ध होकर जनता को जागरुक करने की जरुरत है। गोष्ठी का संचालन प्रशांत यादव ने किया। इस मौके पर रामाश्रय, अखिलेश, सुरेश, प्रिया, प्रियंका, संदीप, उमेश, अमन, उत्तम, श्रेय, आशीष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें