फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले से किसान और प्रदर्शनी दोनों गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर। ब्लाक परिसर में कृषि विभाग की ओर से बुधवार को आयोजित किसान मेला फिसड्डी साबित हुआ। मेले से किसान और प्रदर्शनी दोनों गायब रहे। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण और जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।प्रदर्शनी के लिए तीन स्टाल लगाए गए थे। तीनों खाली पड़े थे। किसी स्टाल पर कोई सामान नहीं था। गोष्ठी में किसानों को बैठने के लिए लगभग 100 कुर्सी लगाई गई थी। कुर्सी पर कुल मिलाकर लगभग डेढ दर्जन लोग बैठे थे। वे भी किसानों के बजाय घूमने फिरने वाले दिख रहे थे। खेत की जुताई-बुवाई जब खत्म हो गया तो विभाग मेला लगा रहा है। सूचना के अभाव में किसान मेले में नहीं जुट नहीं पाते हैं। ऐसे में मेलों के आयोजन से किसानों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें