फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई मैदान में होगी 101 जोड़ों की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के जागरूकता बैठक हुई। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन 15 दिसंबर को राजकीय आईटीआई मैदान में किया जाएगा। 101 जोड़ों की शादी की जाएगी। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का जन मानस में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। सभी बीडीओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत और सभी ईओ को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष शादी कराने के लिए जोड़ों का चयन करें। इसमें कोटेदार, प्रधान, रोजगार सेवक, आंगनवाड़ी, सफाईकर्मियों आदि को लगाने के निर्देश दिए गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वाराणसी में होने वाला सामूहिक विवाह निरस्त
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्रियों के सामूहिक विवाह के लिए वाराणसी में 10 दिसंबर को होने वाला कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। जानकारी देते हुए उप श्रमायुक्त रोशन लाल ने बताया कि अपर श्रमायुक्त वाराणसी ने छह दिसंबर को पत्र भेजकर सामूहिक विवाह के निरस्त होने से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें