फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव घूमी कमल संदेश यात्रा, जनता तक पहुंचाया पीएम का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक से 15 दिसंबर तक कमल संदेश पदयात्रा का आयोजन कर रही है। इसी के तहत सोमवार को भी शहर से लेकर ग्रामीणांचल में जगह-जगह यात्रा निकाली गई। जिसके माध्यम से पीएम का संदेश आम जनता तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

शहर विधानसभा में पदयात्रा के तीसरे दिन सोमवार को नरौली सेक्टर से हुई। प्रभारी पंकज सिंह कौशिक, दीपनारायण मिश्रा और नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई। पदयात्रा नरौली से हरबंशपुर मुहल्ले में पहुचीं। विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी जा रही है। मृगांक शेखर सिन्हा, धर्मवीर चौहान, अभिषेक जायसवाल, डा. पूनम सिंह, अर्चना बर्नवाल, जूही श्रीवस्ताव, राकेश सिंह, ऋषभ सिंह रहे।
लालगंज संवाददाता के अनुसार लोकसभा प्रभारी मुन्ना दुबे के नेतृत्व में मई खरगपुर, चकउमरी गांव से पदयात्रा की शुरूआत हुई। इस दौरान विस संयोजक जेपीएन तिवारी, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चंदू सरोज, मंडल अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने आम जनता को केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला योजना, सुकन्या, कानून व्यवस्था में सुधार, आयुष्मान भारत योजना, शिक्षा संबंधित योजना, स्वच्छता, पेंशन, रोजगार, विद्युतीकरण, आवास, दुर्घटना बीमा योजना, विद्युतीकरण की जानकारी दिए। इस अवसर पर झिनकू राम, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीकांत त्रिपाठी, मंडल संयोजक योगेश सिंह, भानु प्रताप राय, संतोष सिंह, हरेंद्र सहिं, बालकेश दुबे, महेंद्र राम, तिलखू विश्वकर्मा, वीरेंद्र राय, अनिल यादव, सतरुद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंबारी संवाददाता के अनुसार जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में फूलपुर पवई विस के गुमकोठी गांव में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान केंद्र व प्रदेश के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उसका लाभ उठाने का आम जनता से आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से हम यह भी जानने का प्रयास कर रहे है कि सरकार की योजनाओं का कितना लाभ जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर विस प्रभारी भानु प्रताप गुप्ता, संयोजक अमित सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, रानू प्रताप राणा, धरनीधर पांडेय, अभिषेक सिंह सोनू, रजनीश पांडेय, विष्णुकांत पांडेय आदि मौजूद रहे। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार मुहम्मदपुर के मड़ैया मसूद पट्टी, कोहड़ौरा आदि गांव में पदयात्रा निकाली गई।
मड़ैया मसूद पट्टी में हरिलाल और सुनील ने आवास नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। विजय मिश्रा ने बीडीओ से सूची में नाम डाल कर आवास और शौचालय देने को कहा। मुन्ना दुबे, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मंजू सरोज, विजय मिश्रा, अखिलेश राय, अरविंद यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें