आजमगढ़। तहसील मेंहनगर के ग्राम घटियां के ग्राम पंचायत सदस्यों ने सोमवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत मित्र के विरुद्ध जांच कराए जाने की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने कहा कि ग्राम पंचायत सदस्यों की कभी भी बैठक नहीं बुलाई गई। प्रधान द्वारा कराए गए सभी निर्माण कार्यो की जांच कराए जाने, पात्र लोगों के आवेदन किए जाने के बाद भी शौचालय और आवास नहीं दिए जाने की जांच, वार्ड नंबर आठ के सदस्य उदयराज पुत्र अमृत की ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान हुई मौत की जांच किए जाने की मांग की गई। पंचायत सदस्यों ने ज्ञापन में यह भी बताया कि आठ सदस्य ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं। ज्ञापन देने वालों में पंचायत सदस्य संगीता, सुरेश चौहान, लालचंद, रामानंद चौहान, दूधनाथ, नंदू, राजकुमार, मीरा आदि शामिल रहीं।