फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वसूली में तेजी को लेकर शक्ति भवन ने जारी की स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली के बकाया बिल की वसूली को लेकर शक्तिभवन ने विभागीय कर्मचारियों/अधिकारियों के लिए स्कीम लाई है। इसके तहत बेहतर वसूली करने वाले प्रथम तीन खंडों को नकद ईनाम दिया जाएगा। स्कीम के तहत 10 हजार से अधिक के बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वसूली का फरमान सुनाया गया है। पूरे प्रदेश में बिजली के बकाये की स्थिति काफी गंभीर है। जिसे देखते हुए विभाग ने उपभोक्ताओं के बजाए अब अपने कर्मचारियों के लिए ही स्कीम लाई है। स्कीम के तहत 10 हजार से अधिक के बकायेदारों व अप्रैल 2018 के बाद बिल न जमा करने वालों से वसूली का निर्देश दिया गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग स्कीम बनी है। शहर क्षेत्र में जहां बकाये की वसूली 40 प्रतिशत के बढ़ोत्तरी का निर्देश है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में रीडिंग आधारित बिल में 40 प्रतिशत की वृद्धि किया जाना है। शक्ति भवन द्वारा विभागीय अधिकारियो/कर्मचारियों के लिए जारी स्कीम के तहत 10 हजार से अधिक के बकायेदारों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। ताकि बकाए की स्थिति में तेजी से सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन


प्रथम स्थान पर रहने वाले खंड को मिलेगा 1 लाख का इनाम
आजमगढ़। विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के आए स्कीम के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले खंडों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान पर रहने वाले खंड को एक लाख का नकद इनाम मिलेगा वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाले को 75 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले खंड को 50 हजार का ईनाम दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस स्कीम के तहत खराब प्रदर्शन करने वाले खंडों को दंडित भी किया जाएगा।

एक्सईएन को मिलेगी मनपसंद स्थान पर तैनाती
आजमगढ़। विभाग की योजना के तहत प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले खंडों के एक्सईएन को विकल्प के तीन मनपसंद स्थानों में से किसी एक पर तैनाती दी जाएगी। इतना ही नहीं एक्सईएन की संस्तुति पर एक उप खंड अधिकारी को भी ऐसे ही तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन


अब 10 हजार और उससे अधिक के बकाएदारों पर विभाग की नजर है। ऐसे उपभोक्ता यदि 30 नवंबर तक भुगतान नहीं करते है तो उनकी लाइन काट दी जाएगी और पुन: कनेक्शन तभी जोड़ जाएगा जब वे पूरा बकाया जाम करने के साथ ही 1000 रुपये अर्थदंड जमा करेंगे।
विज्ञापन

चंद्रेश कुमार उपाध्याय, एक्सीईएन, वितरण खंड प्रथम, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें