फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय किसान मेले में भाग लेंगे कृषि मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि विभाग द्वारा एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन 26 नवंबर को आईटीआई मैदान में किया गया है। इसमें कृषि क्षेत्र में विकसित नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने की रणनीति के बारे में कृषकों को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा मेले का उद्घाटन किया जाएगा। किसान मेले के संयोजक उप कृषि निदेशक आजमगढ़ डा. आरके मौर्य ने बताया कि इस मेले में आजमगढ़, बलिया, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही जनपद के प्रगतिशील किसानों की सहभागिता होगी। इस आयोजन में कुल 40 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। जिसमें नव विकसित कृषि यंत्रों के साथ-साथ फसल अवशेष प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्र, बीज, उर्वरक और कीटनाशक की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कृषकों के पंजीयन करने के लिए नि:शुल्क पंजीकरण काउंटर भी उपलब्ध रहेंगे। जहां किसान अभिलेखों के साथ नि:शुल्क अपना कृषक पंजीकरण करा सकता है। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कृषक प्रश्नोत्तरी का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें सही जवाब देने वाले किसानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें