फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितरों को तर्पण करने घाटों पर उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। पितृ विसर्जन के अवसर पर सोमवार को अधिकांश लोगों का पूरा दिन श्राद्ध और पिंडदान के साथ पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए होने वाले कर्मकांड में बीता। इस दौरान लोगों ने पिंडदान कर ब्राह्मणों को भोजन कराया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नदी के साथ तालाब के तट पर पिंडदान और श्राद्ध के साथ कर्मकांड का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

पितृ विसर्जन पर सोमवार को नगर क्षेत्र के गौरीशंकर घाट, राजघाट, भोला घाट, सिधारी घाट पर श्राद्ध का कार्य चला। इस दौरान लोगों ने अपने पूर्वजों का पिंडदान कर अन्य कर्मकांड पूरे किए। ऐसे में नदी के साथ पोखरे और तालाब के किनारे कार्मकांड करने वालों का हुजूम उमड़ा रहा। पूर्वजों को पिंडदान कर ब्राह्मणों को यथा संभव दान आदि भी किया गया। मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष में हजाम आदि से परहेज करने वाले लोग सुबह सबेरे सैलूनों पर पहुंचे। इस दौरान कुछ ने दाढ़ी आदि बनवाई तो अधिकांश ने सिर मुड़वा लिया। बहुत से लोग ऐसे भी थे, जो नदी तालाब के किनारे न जाकर घर में ही पूजा-पाठकर पूर्वजों को जल अर्पण किए। घरों में नहा धोकर पकवान बनाए गए, उन्हें सबसे पहले पितरों को दान किया गया। इसके बाद ही घर के लोगों ने भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें