जहानागंज। क्षेत्र के खेमऊपुर में मेन सप्लाई लाइन का तार टूटने से 20 घंटे से 75 गांव की बिजली गुल है। शनिवार की पूरी रात ग्रामीणों को टहलकर गुजारनी पड़ी, लेकिन फोन करने पर विभागीय स्टाफ का फोन तक नहीं उठा। रविवार सुबह मामले की जानकारी दी गई तो मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।
जहानागंज विद्युत सब स्टेशन से शनिवार की शाम से ही बिजली गायब हो गई। ग्रामीण समस्या को लेकर फोन करते रहे, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। बिजली कटौती से गर्मी और मच्छर के प्रकोप से लोग परेशान रहे। रविवार सुबह जानकारी देने पर जेई प्रमोद सिंह ने बताया कि खेमऊपुर में शनिवार की शाम ट्रक ने मेन सप्लाई लाइन के खंभे को धक्का मार दिया था। इससे 12 खंभे के तार नीचे उतर गए। उसे खीचने में समय लग रहा है। विद्युत सब स्टेशन पर कुल चार फीडर हैं। 75 गांव की बिजली 20 घंटे से गुल है। बेलास, मंजूर, शहनवाज, नजरे आलम, कमाल असगर, रविन्द्र आदि ने बताया कि बिजली का कोई शेड्यूल नहीं है। भीषण गर्मी में भी विभाग के लोग फोन नहीं उठाते हैं। जनता एकदम परेशान है।