फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब बनी सड़क पर लगाए बेहया के पौधे, किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जागो युवा सेवा संस्थान की ओर से 52वे बुधवार को केंद्रीय विद्यालय की तालाब बनी रोड पर पवन सिंह के नेतृत्व में बेहया का पेड़ लगाकर विरोध जताया गया। विद्यालय के छात्रों ने भी जमकर नारेबाजी। प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया गया। संस्था के विनीत सिंह रिशु ने कहा कि विद्यालय का मार्गन लगभग पांच सालों से खराब है, लेकिन जिला प्रशासन की नजर यहां नहीं जा रही है। इसके विरोध में आज लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा है। अगर जल्द मार्ग की हालत सही नहीं कराई तो हम विद्यालय के बच्चों के साथ आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। पवन सिंह ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय डीएम के अधीन होता है। इसके बाद भी प्रशासन मौन बैठा है। ऋषभ राय ने कहा कि हंमे प्रतिदिन यहां से आना-जाना होता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी सुमित मेहता और चंद्रभूषण त्यागी ने कहा कि हम लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। शौर्य सिंह, नीतीश दुबे, अश्वनी सिंह, वरुण यादव, सीताराम कश्यप, दीपचंद आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें