फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी बस के स्टापेज की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (आजमगढ़)। कस्बे और आसपास के व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से संचालित जनरथ एसी बस को लालगंज में रोकने की मांग उठाई है। कहा कि यदि जनरथ बस नहीं रोकी गई तो हम सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। परिवहन निगम की ओर से संचालित जनरथ बस वाराणसी से आजमगढ, आजमगढ़ से गोरखपुर इत्यादि स्थानों के लिए चलती है। रूट होने के बाद भी लालगंज में बस न रुकने से लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि जनरथ बस यदि लालगंज में रुकती तो सरकार की आमदनी के साथ-साथ व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलती। अनिल गौड़ ने कहा कि जनरथ बस अक्सर खाली होने के बाद भी लालगंज में नहीं रुकती है। इससे सरकार को भी क्षति होति है। भुवाल सोनकर, रजनीश, संजय सिंह, मोनू सिंह, विपिन सिंह, गोपाल साहू, अनिल राज, पप्पू, शंकरराव आदि ने जनरथ बस को लालगंज में भी रोकने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें