फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर का बांध टूटा राजेपुर गांव जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा (आजमगढ़)। बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास तड़के चार बजे गैस पाइप लाइन डालते समय नहर का बांध टूट गया और पूरे गांव में पानी भर गया। किसानों की धान की नर्सरी डूब गई और गांव में पानी भर गया। ग्रामीणों ने बांध को बांधने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पानी बंद कर विभागीय कर्मचारी बांध की मरम्मत में जुटे हुए थे। गेल इंडिया की ओर से वाराणसी से गोरखपुर तक गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। ये लाइन जनपद के कई क्षेत्र से होकर गुजर रही है। सोमवार तड़के चार बजे बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास पाइपलाइन डालने के लिए नहर में होल किया जा रहा था। इस दौरान नहर का बंध टूट गया। पानी गांव की ओर बढ़ने लगा। सूचना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया कि बांध को बांध दिया जाए, लेकिन सफल नहीं हुए। एसडीएम लालगंज को फोन मिलाया, लेकिन नहीं लगा। नहर विभाग के अधिकारियों को फोन कर बताया गया। 11 बजे सफीपुर और बड़गहन नहर के फाटक को गिरा दिया गया। इससे पानी नहर में जाना बंद हो गया। गांव के आशीष दीक्षित, शिवानंद शर्मा, राजेन्द्र यादव, ओमकार यादव, प्रमोद दीक्षित, सुभाष, झिंनकु, मोतीलाल राम, महेंद्र शर्मा ने बताया कि कि जब नहर में पानी नही था तो गेल कंपनी के कर्मचारी पाइप नहीं डाले। जब पानी भर गया तो प्रेशर मशीन से अंदर होल करके पाइप डाली जा रही थी। इससे मिट्टी का बांध टूट गया। गांव में पानी भर गया। धान की नर्सरी जलमग्न हो गई। इसके बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आए। अगर कुछ समय और रहता तो पूरा गांव ही डूब जाता। समाचार लिखे जाने तक नहर विभाग के लोग बांध की मरम्मत कर रहे थे। पानी को दो जगहों से रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें