फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कार्य के चलते विलंबित हो रही ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के कई स्टेशनों पर चल रहे यात्री सुविधाओं में इजाफ़ा को लेकर किए जा रहे इंजीनियरिंग कार्यों के चलते शाहगज-मऊ के बीच चलने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं। जिसके चलते इस तपिश और धूप में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों की लेट लतीफी से उनका पानी खत्म हो जा रहा है। जिसके कारण यात्रियों की मुसीबत बढ़ जा रही है। मंगलवार को आनंद बिहार-मऊ 15026 आजमगढ़ में 14 घंटा लेट, सरयू यमुना 14650 आठ घंटा, मऊ आनंद विहार 15025 बारह घंटा, आनंद विहार छपरा समर स्पेशल 05102 बारह घंटा विलंब से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची । जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि कई स्टेशनों पर एनआई और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य हो रहा है जिसके कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें