आजमगढ़। अनाज प्रयास बैंक के जरिए जरूरतमंदों के चूल्हे तक अनाज पहुंचाने की मुहिम को सोमवार को एक वर्ष पूरा हो गया। प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से अनाज बैंक का वार्षिकोत्सव रोडवेज स्थित बैंक्वेट हाल में मनाया गया। दो जरूरतमंद परिवारों में डेढ़ क्विंटल अनाज का वितरण किया गया।
अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि हासिए पर जीवन यापन कर रहे वंचितों को संबल प्रदान करने के लिए प्रयास अनाज बैंक गठित हुआ है। अभी तक 25 जरूरतमंद परिवारों को 36 क्विंटल अनाज निशुल्क मुहैया कराया गया है। वार्षिकोत्सव के दौरान निजामाबाद तहसील के अल्लीपुर निवासी सतिराम प्रजापति को एक क्विंटल और जहांगीरपुर की निराश्रित विधवा गीता शर्मा को भी 50 किग्रा अनाज दिया गया। उधर, अहरौला ब्लाक के असरफपुर निवासी नेत्रहीन रामजी त्रिपाठी ने प्रयास अनाज बैंक को 50 किग्रा अनाज दान किया। शुभारंभ संगठन के संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा, हरिनारायण उपाध्याय, पूनम सिंह व शिखा मौर्या ने किया। दिनेश सिंह, इंजी. सुनील यादव, विपिन विहारी वर्मा, तरूणेश सिंह, गिरिजेश तिवारी, नीलम सिंह, संवेदना प्रकाश, अभिषेक सिंह, विरेन्द्र पाठक, सीपी मौर्य, सीएल यादव, रणविजय मौर्य, संजय लाल, नौशाद अहमद, प्रतिमा पाण्डेय, कंचन मौर्य, अंतिमा राय, रविशंकर सिंह, हरिश्चंद, मिथिलेश, मनीष थे। ब्यूरो