फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक निर्णय नहीं लेने से हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का सदर तहसील में 11 सूत्री मांगों को लेकर चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल जिला प्रशासन द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने के कारण सातवें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष हरिहर सिंह ने सामायिक सेवा को जोड़कर सेवा और अन्य लाभ दिए जाने संबंधित व्यवस्था को सेवा नियमावली मे किए जाने, संवर्ग ग्रेड पे वेतन 2000 से बढ़ाकर 2800 किए जाने और राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों के दृष्टिगत मानक का प्राविधान किए जाने, शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, मोटर साइकिल भत्ता दिए जाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि जब हमारी मांगें पूरी नहीं होती है हड़ताल अनवरत जारी रहेगी। धरने में तहसील अध्यक्ष रामसूरत यादव, मंत्री ओम प्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष रामनरायन मिश्रा, अरविंद कुमार अस्थाना, सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित अमीन संघ के सदस्य और पदाधिकरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें