ट्रक की टक्कर से आटो चालक सहित तीन घायल
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के करुई गांव के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से आटोरिक्शा चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ट्रक और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घायलों को पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायलों में आटोरिक्शा चालक चंद्रजीत (40) दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव निवासी। जबकि साहिस्ता (40) पत्नी सरवर और उसका बेटा वाहिद (8) दीदारगंज थाने के महुवारा गांव के निवासी हैं। घटना के समय साहिस्ता अपने बेटे के साथ आटोरिक्शा में बैठकर दीदारगंज से मार्टीनगंज बाजार जा रही थी। रास्ते में करुई गांव के पास आटो में अनियंत्रित ट्रक से टक्कर लगने से आटो पलट गया और चालक सहित तीनों घायल हो गए।