फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध सरैया बाजार के समीप शनिवार की रात आठ बजे अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बीए के छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त बाल-बाल बच गए। दोनों घटना के बाद मौके से फरार हो गए। मृत युवक दोस्तों के साथ बाजार जा रहा था। बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

मृत विजेंद्र गोंड़ उर्फ सोनू (20) पुत्र अच्छेलाल मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोसड़ी पट्टी गांव का निवासी था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह बीए का छात्र था। शनिवार की रात आठ बजे सोनू अपने गांव के दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर मोबाइल का रिचार्ज कराने के लिए बाजार जा रहा था। बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही इनकी बाइक पटवध सरैया बाजार के समीप पहुंचा कि बाइक के सामने अचानक आटोरिक्शा खड़ा हो गया। एकाएक आटोरिक्शा के आ जाने से सोनू के दोस्त बाइक से कूद गए। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इतने में पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें