फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर शुरू हुई रस्साकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर रस्साकसी शुरू हो गई है। मंगलवार को पूर्व प्रमुख प्रमोद यादव ने 46 सदस्यों के शपथ पत्र सीडीओ को सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। वहीं बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव दो जिला पंचायत सदस्यों के साथ मुख्य विकास अधिकारी के पास पहुंचे उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी ने शपथ पत्र पर अपने फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर काफी दिनों से उठापटक की संभावना जताई जा रही थी। प्रशासनिक तंत्र भी इस उठापटक के होने की संभावना जता रहा था। मंगलवार को कुर्सी को लेकर घमासान उस समय शुरू हो गया जब पूर्व प्रमुख और हाफिजपुर के जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव ने 46 सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्र सौंपकर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने शपथ पत्र को सत्यापन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय भेज दिया। प्रमोद यादव के इस कार्य से एक बार हर ओर चर्चा आम हो गई। हर कोई अपने तरफ से कयास लगाने लगा। हर चट्टी चौराहे पर इस बात की चर्चा होने लगी। लेकिन बुधवार को इस मामले में एक नया मोड़ उस समय आया जब सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और पूर्व वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव दो जिला पंचायत सदस्यों के साथ मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां दोनों जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि शपथ पत्र पर उनके किए हस्ताक्षर फर्जी हैं क्योंकि उन लोगों ने किसी शपथ पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उनकी बातों को सुनने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सूत्रों की मानें तो एक दो दिन में इस मामले में और उठापटक देखने को मिल सकती है।

इस संबंध में पूर्व प्रमुख प्रमोद यादव ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा प्रलोभन देकर सदस्यों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इसका फैसला सदन में होने वाले शक्ति परीक्षण में चलेगा। जिन दो सदस्यों से उन्होंने आज फर्जी हस्ताक्षर होने की बात कहलवाई है उनमें से एक किरन सिंह का हमने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर ही नहीं कराया है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आज दो सदस्य हमारे साथ सीडीओ के समक्ष प्रस्तुत हुए। उन्होंने उन्हें बताया कि शपथ पत्र पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। हमें हमारे जिला पंचायत सदस्यों पर पूरा भरोसा है। यह अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें