फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बस्ती में भाजपाजनों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई ने मंगलवार को दलित बस्ती में 20 पौधे लगाए। साथ ही पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त व संयोजक देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक पौधों के जीवन का संरक्षण अति आवश्यक हैं। महज पौधा रोपण करने से ही हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती बल्कि पौधों के बड़े होने तक हमारा नैतिक कर्तव्य होना चाहिए कि हम उसकी सुरक्षा करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी व नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीके अग्रवाल ने भी लोगों को पौधारोपण के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर प्रमोद गुप्ता, शैलेंद्र अग्रवाल, जूही श्रीवास्तव, दीपक चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, बालकृष्ण, शैलेश चौहान, नागेंद्र सिंह, मनीष, अभय दत्त गोंड, जयप्रकाश यादव, रणंजय सिंह, ओमप्रकाश, अवनीश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें