फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। मुख्य सचिव, शिक्षा अनुभाग-दो के जारी शासनादेश के अनुसार राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक शिक्षिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए इच्छुक व्यक्ति छह सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके सिंह ने बताया कि यह नियुक्ति मानदेय के आधार पर होगी। रिक्त पदों पर अपरिहार्यता/ तात्कालिकता के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन विशिष्ट बीटीसी के माध्यम से कार्यरत सहायक अध्यापक/सहायक अध्यापिका की प्रतिनियुक्ति के आधार पर और राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सेवा-निवृत्त अर्हताधारी सहायक अध्यापक/प्रवक्ता की मानदेय पर तैनाती की जाएगी। रिक्त पदों का विवरण/आवेदन पत्र का प्रारूप जिला विद्यालय निरीक्षक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जाफरपुर, मुख्य कोषाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि छह सितंबर शाम पांच बजे तक निर्धारित है। अर्ह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से विकास भवन सभागार में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें