आजमगढ़ । तरवां ब्लाक में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला/प्रदर्शनी का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कहा कि वर्तमान सरकार के प्राथमिक एजेंडे का विषय है कि प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा मिले, जिससे महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो। साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव हो सके। प्रत्येक पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत लाया जा रहा है तथा समाज के निचले स्तर पर खड़े व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने स्टाल लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही दवा का वितरण किया गया। सूचना विभाग तथा बाल विकास परियोजना विभाग ने लोगों को जागरूक किया। इस असवर पर डा. एलजे यादव, चंद्रशेखर, हरेंद्र पाल, ओमप्रकाश, चंद्रशेखर मौर्य, प्रधान अर्चना, रामेश्वर सिंह, गोपीचंद, विरेंद्र प्रताप सिंह, देवसरन राम आदि उपस्थित थें।