अमिलों। सठियांव ब्लाक के ग्राम पंचायत लोहरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने चौपाल लगा विकास कार्यो की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने लोहरा गांव में विद्युतीकरण पूरा न होने पर जेई को फटकार लगाई।
चौपाल में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीणों से ली। ग्रामीणों द्वारा मिट्टी का ल कम मिलने की शिकायत की। ग्राम प्रधान पुत्र वसीक अहमद ने नाला निर्माण कराने की मांग डीएम से की। डीएम ने चकबंदी विभाग कर्मियों को पैमाईश करके आख्या देंने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि खुले में शौच सभी बीमारियों की जड़ है, इसलिए छह माह में लोहरा गांव को खुले में शौच से मुक्त कराएं। जिलाधिकारी ने गांव में विद्युतीकरण के कार्य में शिथिलता बरतने पर जेई के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दिया। उन्होंने 24 घंटे के भीतर संपूर्ण गांव के विद्युतीकरण कार्य का स्टीमेट मांगा। वहीं दीन दयाल ग्रामीण ज्योति योजना में कोई कनेक्शन नहीं दिया गया है तथा अनुसूचित जाति बस्ती में भी विद्युतीकरण कार्य अधूरा है। उन्होंने जल भराव की समस्या दूर कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पोषाहार वितरण एवं एएनएम द्वारा टीकाकरण, कृषि कार्य आदि की समीक्षा की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण का निर्देश दिया। इस अवसर सीडीओ अभिषेक सिंह, परियोजना निदेशक डीडी शुक्ला, एसडीएम सदर प्रशांत भारती, उपनिदेशक कृषि डा. एके मौर्या एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।