सगड़ी। हाफिजपुर विद्युत केंद्र से आने वाली मेन सप्लाई का केबल जलने से तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज, रौनापार, पटवध विद्युत उपकेंद्र से सोमवार की शाम विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
रात भर सैकड़ों गांव अंधेरे के आगोश में रहे। साल के पहले ही दिन रात भर अंधेरे में रहने से लोगों को दुश्वारियां उठानी पड़ी। मंगलवार दोपहर एक बजे केबल बदलने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
सोमवार शाम छह बजे के आसपास केबल जलने से नगर पंचायत बिलरियागंज, मधनापार, छीही, छिछोरी, दोरजी, मुहम्मदपुर, अंडाखोर, कोठिया, पिपरहा, पाती, पतिला गौसपुर, ककरही, भीम्बर, देवरिया,
अकबरपुर, करमैनी, भगतपुर, बड़िहारी, नसीरपुर, पिपरहा, बीबीपुर, बर्नापुर, डोरवा, इमलीपुर, कोकिलपार, बोझिया, महुलिया, इमलीपुर, कोठिया, कुर्थीपुर, टिकरिया, कठैचा, सुंदर सराय बल्लो, डोरवा, जमीन डोरवा, पड़री, ओडरा सलेमपुर, रामनगर सहित 200 से अधिक गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
एसडीओ शिवानंद सिह ने बताया कि हाफिजपुर के पास मेन सप्लाई की केबल जलने के कारण परेशानी आई थी। मंगलवार दोपहर विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
क्षेत्र के मनोज यादव, श्रीप्रकाश, दिनेश, राधेश्याम, सोफियान, सरफराज, प्रमोद, दीपक यादव, वीरेंद्र मौर्य आदि ने बताया हाफिजपुर के पास बार-बार विद्युत केबल जल जाती है, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है।