फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 नामजद समेत 200 अज्ञात पर मुकदमा, 18 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय व गोधौरा गांव में हुए बवाल व पथराव मामले में 38 नामजद समेत 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 18 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अब शेष बचे नामजद लोगों की तलाश में पुलिस दबिश की कवायद में जुटी हुई है। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। जहानागंज ब्लाक अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत सदस्य पद के धरावारा सीट की मतगणना में मंत्री की शह पर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए एक प्रत्याशी व समर्थकों ने मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया गया था। समझाने पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रत्याशी व उसके एक समर्थक को हिरासत में ले लिया तो समर्थक और उग्र हो गए। ब्लाक मुख्यालय को छोड़ कर ग्रामीण प्रत्याशी के गांव गोधौरा पहुंच गए और वहीं आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस गोधौरा पहुंची और भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें एक इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन भर पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। बताया तो यहां तक जाता है कि पुलिस ने इस दौरान हवाई फायरिंग करने के साथ आंशू गैस के गोले तक छोड़े। इस मामले में पुलिस ने मौके से ही 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं देर रात 18 नामजद समेत 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। मंगलवार की रात से ही पुलिस नामजद लोगों की तलाश में दबिश की कवायद में जुटी हुई है। पुलिसिया कार्रवाई की शुरूआत होते ही गांव के पुरूष घर छोड़ कर फरार हो गए है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है तो वहीं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें