फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एपीके फाइल डाउनलोड कराकर खाते से निकाले 1.96 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने दो भाइयों से करीब 1 लाख 96 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित अतुल बरनवाल ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड कराने के बाद ठगों ने उनके और उनके भाई के बैंक खाते से रकम उड़ा ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के लालमऊ गांव निवासी अतुल बरनवाल ने बताया कि उनके मामा सतीश बरनवाल की तबीयत खराब थी। उन्होंने गूगल पर वाराणसी के गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. ज्ञान प्रकाश राय का नंबर खोजा। 18 अगस्त 2025 को कॉल करने पर एक व्यक्ति ने अपॉइंटमेंट बुक करने के बहाने उन्हें व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी। आरोपी ने कहा कि एप ओपन कर पांच रुपये भेजने पर मरीज का नंबर लग जाएगा। अतुल ने गूगल पे से पांच रुपये भेजने की कोशिश की, लेकिन लेन-देन असफल रहा। इसके बाद उनके भाई ज्वाला बरनवाल ने भी प्रयास किया, मगर ट्रांजैक्शन नहीं हुआ। कुछ दिनों बाद 21 अगस्त को अचानक अतुल के खाते से दो बार में 97,000 रुपये और ज्वाला के खाते से तीन बार में 99,500 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ितों का कहना है कि यह पूरी ठगी एपीके एप के जरिये की गई है। अतुल बरनवाल ने बताया कि वे गूगल पे का इस्तेमाल अपनी दुकान के लेन-देन के लिए करते थे, लेकिन इस ठगी ने उन्हें बड़ा नुकसान पहुंचाया। 30 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रकरण सीसीटीएनएस पोर्टल पर अंकित कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें