फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर अनियमितता को लेकर तहसील पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया ब्लाक के हैदराबाद गांव निवासी सालिक मिश्रा, रमेश, अच्छेलाल, रामराज मिश्र, रामसरन, तूफानी, शिवनाथ आदि कोटेदार पर मनमानी और अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। बताया कि ग्राम पंचायत हैदराबाद के कोटेदार की ओर से हर माह खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जाता है। अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नहीं मिलता है। राशन यूनिट के हिसाब से नहीं मिलता और घटतौली की जाती है। प्रति कार्ड 14 रुपया बढ़ा कर लेते हैं। मिट्टी का तेल वितरण नहीं करते हैं। उनके इस कृत्य से ग्रामीणों में आक्रोश है। कहा कि ग्रामीणों को आठ किलोमीटर दूर कोटेदार के यहां राशन लेने जाना होता है। जांच कराकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें