फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कस्बे में प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मदरसा बाबुल इल्म के प्रांगण में मंगलवार को किया गया। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दिल्ली, सहारनपुर, बक्सर, कोलकाता, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी आदि से पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सूर्य प्रकाश नीबी और पंकज बिहार के बीच कुश्ती हुई। सूर्य प्रकाश विजयी रहे, किशन दिल्ली और सहारनपुर के जावेद की कुश्ती बराबरी पर छूटी। रामनवल मऊ और वकार सहारनपुर के बीच कांटे की कुश्ती हुई। इसमें राम ननवल मऊ ने समय अंदर ही वक़ार को पटखनी देकर जीत ली। अजीत रामपुर और सुजीत जौनपुर के बीच कुश्ती हुई। इसमें सुजीत ने जीत दर्ज की। मनोहर मऊ और रियासत अंबेडकर नगर के बीच हुई जो बराबर पर छूटी। इसमें जिला केसरी अर्जुन पहलवान ने भी अखाड़े पर जोर आजमाइश की। रामचंद्र यादव रेफरी की भूमिका निभाई। संचालन अवधेश यादव नीबी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें