सरायमीर। पब्लिक गर्ल्स डिग्री कालेज खानकाह, सरायमीर परिसर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज की प्रतिभाशाली 31 छात्राओं को मेडल और सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बराक ओबामा के सलाहकार रहे फ्रेंक एफ इस्लाम, विशिष्ट अतिथि डा. विरेंद्र विक्रम यादव और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव रहे। अतिथियों ने कालेज की 31 छात्राओं को मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हर वह व्यक्ति तरक्की कर सकता है जिसका हौसला ईमानदारी के साथ बुलंद हो। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथियों के साथ ही भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. शेख शमा ने किया।