फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को हिंदुत्व के दर्शन के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वामी विवेकानंद सामाजिक संस्थान की ओर से सोमवार को स्वामी जी की जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डीआईजी विजय भूषण ने कहा कि स्वामी जी ने कम समय में जो कुछ इस दुनिया को दिया वह अकल्पनीय है। आज भी उनके वाक्य प्रासंगिक है और युवाओं के लिए उनका जीवन प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

बनवारी लाल जालान ने कहा कि स्वामी जी ने पूरी दुनिया में हिंदुस्तान को स्थापित करने में एक अहम भूमिका अदा की। उन्होंने दुनिया को हिंदुत्व के दर्शन से परिचित कराया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भारतीय परंपरा के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर कला के क्षेत्र में डॉ. लीना मिश्रा, साहित्य क्षेत्र में डॉ. सोनी पांडेय, समाज सेवा के लिए रामकुमार यादव और तमसा सफाई अभियान से जुड़े गुलाब चौरसिया को डीआईजी विजय भूषण ने स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, डॉ. भक्तवत्सल, रविंद्र राय, बाबू पुच्चा सिंह रेडा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेश राय, प्रभु नाथ नारायण प्रेमी और पूनम सिंह को सम्मानित किया गया। तपस्या क्रिएटिव स्कूल, राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी, सनबीम स्कूल, प्रतिभा निकेतन और एएन मेमोरियल स्कूल के बच्चे कार्यक्रम में शामिल रहे। संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा और संस्था के प्रबंधक विभाष सिन्हा ने किया। इस अवसर पर डॉ. कौशलेंद्र सिंह, आशा सिंह, बृजेश दुबे, ओम पोद्दार, अनीता द्विवेदी, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग सिंह, हरिवंश मिश्र, मंगल प्रसाद, रमाकांत, राजीव कुमार, प्रदीप, अशोक, अजय सराफ, जयप्रकाश, सुरेश जायसवाल, श्रीचंद, त्रिलोकी, सुरेश केसरी, श्रवण और राजेश सेठ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें