फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर हुआ कब्जा, घरों में घुस रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के सिविल लाइन मुहल्ले के लोगों ने शनिवार को सभासद रवि प्रकाश यादव के नेतृत्व में एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर नाले को बंद करने का आरोप लगाते हुए उसे अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की। उन्होंने एसडीएम को बताया ऋ9कि मुहल्ला सिविल लाइन के वार्ड नंबर दो रोडवेज के उत्तर तरफ स्थित पुराने जमाने से लाल डिग्गी होते हुए पूरे शहर का गंदा पानी बागेश्वर नगर मुहलले से होते हुए कोल बाजबहादुर बंधे के नीचे लगे सायफन से होते हुए नदी में बहता चला आ रहा है। जिसे कुछ लोगों द्वारा जबरन पाटकर बंद किया जा रहा है। उक्त नाले के पट जाने या बंद होने से मुहल्ले के कई घरों में नाले का गंदा पानी घुस रहा है। जिसके कारण लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। इस बात से मुहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त है। मुहल्लेवासियों ने एसडीएम सदर से नाले पर पार्टी रही अवैध मिट्टी और अतिक्रमण को रोकने की मांग की, ताकि मुहल्ले में रहने वालों के घरों में पानी घुसने से रोका जा सके। इस मौके पर अजय जायसवाल, संजय जायसवाल, रमेश कुमार यादव, अनिल, सुनील, संजय कुमार सिंह बबलू, संजय सिंह, संजय गुप्ता, अमरकांत मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें