फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में रहेंगी महिला सुरक्षाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसपी रवि शंकर छवि की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, डाला छठ को सकुशल कराने के लिए सभी एसडीएम और सीओ की बैठक हुई। डीएम ने घाटों की सफाई के निर्देश बीडीओ को दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की टीम बनाकर सफाई कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि डाला छठ पर्व पर भीड़ के कारण मेले जैसा माहौल रहता है। महिलाओं के साथ छेड़खानी की आशंका बनी रहती है जिस पर विशेष सतर्कता रखी जाए। एलडीएम यूबीआई को निर्देशित किया कि बैंक मित्रों को नगद पैसा ज्यादा मात्रा में न दें। एसडीएम और सीओ को निर्देशित किया कि प्रमुख चौराहों पर अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी की तैनाती करें। पुलिस बल को समुचित ब्रीफिंग, कर्तव्य बोध करा दिया जाए। आतिशबाजी एवं पटाखों की दुकानों के लिए अनुज्ञा पत्र जारी कर आबादी से दूर खुले स्थल का चयन किया जाए। दुकानों को लगवाया जाए। लाइसेंस धारियों की प्रभावी चेकिंग कराएं। अस्थायी बिक्री की दुकान निर्धारित स्थान पर ही लगाई जाए। लक्ष्मी, गणेश, कालीजी की प्रतिमाओं की स्थापना एवं उनके विसर्जन स्थल एवं रूट का निरीक्षण करें। यातायात कंट्रोल करने के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाएं। बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी और तीन सवारी बैठे पाए जाने पर सीज करें। छठ पूजा स्थलों पर महिला पुलिस की सादे कपड़ों में ड्यूटी लगाएं। सीटी कमलेश बहादुर, समस्त एसडीएम, सीओ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें