आजमगढ़। तमसा महा सफाई अभियान के तहत 80वें दिन मंगलवार को पंचपेड़वा घाट पर पौधरोपण किया गया। जिसमें महिला मंडल की डा. पूनम सिंह और मनबोध सिंह के सुपुत्र कुंवर अभिनव सिंह और समाजसेवी उमेश सिंह की पुत्री कुमारी अवर्णा सिंह के साथ साहित्यकार डा. प्रज्ञा सिंह ने जन्मदिवस पर पौधरोपण किया। मंगलवार को अभियान से जुड़ सदस्यों ने पंचपेड़वा घाट पर पौधों का निरीक्षण किया। टूटे हुए पौधों को बदलकर दूसरे पौधे लगाए और बारिश का पानी रुके इसलिए मिट्टी से मेड़ बनाकर मजबूत किया। इस मौके पर प्रवीण कुमार सिंह, अरविंद चित्रांश, वीआईपी बाबू हरिप्रसाद श्रीवास्तव, जेपी सिंह, डा. संतोष यादव, डा. संचिता बनर्जी, डा. रविंद्र नाथ राय, चित्रलेखा श्रीवास्तव, निरूपा पाठक, रितेश गोयल, अजीत पांडेय, पूनम सिंह, अर्चना बरनवाल, गीता सिंह, तेज बहादुर सिंह, डा. सुधीर रंजन अस्थाना, नित्यानंद मिश्रा, शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे। ब्यूरो