फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण कारियों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर आबाद शाहगढ़ बाजार में अतिक्रमणकारियों पर रविवार को प्रशासन ने अपना बुलडोजर चला दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ था। लोग प्रशासन से अनुनय विनय करते रहे लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण शाहगढ़ कस्बे के लोग रोज की भांति अपने कार्य में जुटे हुए थे। तभी एसडीएम सदर प्रकाश चंद पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ कस्बे में पहुंचे। उनके दल बल के साथ पहुंचते ही बाजार में खलबली मच गई। बताते चले कि अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन की ओर से बार-बार नोटिस दिया गया लेकिन लोगों ने इस नोटिस को गौर से नहीं लिया क्योंकि इसके पूर्व भी दो बार चिह्नीकरण कर लोगों को नोटिस दिया गया था। इस नोटिस पर लोगों ने अतिक्रमण को हटा लिया था। जब तीसरी बार चिह्निकरण कर नोटिस दिया गया तो लोगों में रोष व्याप्त हो गया लेकिन जब एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस बल जेसीबी के साथ बाजार में पहुंचा तो खलबली मच गई। लोग प्रशासन से अनुनय विनय करने लगे। लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई और प्रशासन ने बुलडोजर के सहारे अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान प्रशासन ने तीन दर्जन से अधिक लोगों के अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें