फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण की जगह नहीं, अभी झेलते रहें परेशानी

Mon, 06 Aug 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम के पास से नही उठा कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आजमगढ़। पूरा शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। नपा के सफाई कर्मचारी रविवार और सोमवार की सुबह कहीं से भी कूड़ा नहीं हुए। पटरियों से लेकर बीच सड़क तक फैला कूड़े का ढेर बजबजा रहा था और राहगीर नाक बंद कर किसी तरह रास्ते से गुजर रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह शहर की जो स्थिति देखने को मिली उसे देख कर तो निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है कि ऐसी स्थिति से आजमगढ़ नगर कभी नहीं गुजरा होगा। जिला प्रशासन इन दिनों स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रहा है।

इसके तहत वार्डो में सुबह छह बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो जा रह है। इसके माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सफाई का संदेश दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नपा के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हो रहे है तो वहीं दूसरी तरफ पूरा शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है और स्वच्छता अभियान में सफाई का संदेश देने वाले नपा के अधिकारी और चेयरमैन को यह नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन



सोमवार को शहर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं था जहां नपा के कर्मचारियों ने सफाई की हो और कूड़ा उठाया गया हो। बदरका पुलिस चौकी, पुरानी सब्जीमंडी तिराहा, चकला, पहाड़पुर, महिला अस्पताल, अतलस पोखरा तिराहा, ब्रह्मस्थान पुलिस चौकी, जलकल कार्यालय, शिब्ली पीजी कालेज रैदोपुर दुर्गा मंदिर समेत पूरे शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है।


सड़क की पटरियों पर कूड़ा इतना ज्यादा हो गया है कि अब वह आधे सड़क तक फैल चुका है। इनमे से कुछ स्थानों पर तो कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है, जिसके चलते इन स्थानों से गुजरना भी राहगीरों के लिए मुश्किल हो गया है।


अब तक शहर में संक्रामक रोग फैलना है निश्चित
आजमगढ़। सोमवार की सुबह शहर भकी जो स्थिति देखने को मिली, उससे तो यहीं लगता है कि निश्चित तौर पर इस बरसात में शहर संक्रामक रोग का शिकार हो जायेगा। मस्तिष्क ज्वर जैसी बीमारी होने से भी इस स्थिति में इंकार नहीं किया जा सकता है।


फिलहाल जिले में अब तक ऐसी कोई नौबत नहीं आयी थी, लेकिन सतर्कता की दृष्टि से मंडलीय अस्पताल परिसर में मस्तिष्क ज्वर के रोगियों के लिए पीआईसीयू वार्ड भी स्थापित हो गया है। नपा की लापरवाही का नतीजा नगर के लोग भुगत रहे है और जल्द ही बीमार होकर अस्पताल भी पहुंचने लगेंगे।

बेलनाडीह में मिली जमीन, शुरू हुआ गड्ढा खोदाई का काम
आजमगढ़। दोहपर बाद नपा की चेयरमैन शीला श्रीवास्तव ने बताया कि बेलनाडीह में जमीन की व्यवस्था हो गई है। जहां नपा के ईओ और कर्मचारी गड्ढा आदि खोदवानें में जुटे हुए है। इसके साथ ही शहर में लग कूड़े के ढेर को उठवाने की भी कवायद शुरू करा दी गई है।


जिसे बेलनाडीह में मिले जमीन में खोजे जा रहे गड्डे में फेका जायेगा। उन्होंने बताया कि एक दो दिनों में शहर में फैली गंदगी को पूरी तरह से साफ करा दिया जायेगा। डंपिंग ग्राउंड तक जाने का रास्ता न होने और अन्य स्थान पर जमीन की व्यवस्था न होने के चलते यह स्थिति हुई है। बेलनाडीह में मिली जमीन पर आज ईओ के साथ तहसीलदार भी गये है, जिसके चलते यहां गड्ढा खोद कर कूड़ा फेकने की व्यवस्था शुरू करायी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें