अंबारी। दीदारगंज रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग पर रविवार को सड़क जर्जर होने के कारण दोपहर 12 बजे से जाम लगा हुआ था। शाम लगभग छह बजे रेलवे क्रासिंग पर 18 टायर ट्रक क्रासिंग को क्रॉस कर रहा था तभी जाम के चलते क्रासिंग पर ट्रक फंस गया। जिसके कारण रेलवे फाटक बंद नही किया जा सका। दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर सरजू जमुना और खोरासन रोड रेलवे स्टेशन पर आनंद बिहार एक्सप्रेस को रोकना पड़ा।
सरजू जमुना 14650 अपने निर्धारित समय से छह घंटा विलंब से चल रही थी। यह ट्रेन दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं था लेकिन उसे दीदारगंज स्टेशन से ही होकर गुजरना था। उधर आनंद बिहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटा विलंब से चल रही थी। खोरासन रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं था लेकिन इसी मार्ग से जाना था। लेकिन दीदारगंज रेलवे फाटक पर ट्रक खराब होने के कारण दोनों ट्रेनों को स्टेशन पर काफी देर तक रोकना पड़ा। रेलवे फाटक के ट्रैक पर ट्रक की खराब होने की सूचना स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने रेलवे कंट्रोल रूम को दिया । जिसके चलते यात्रियों और जाम फंसे लोगो काफी दिक्कतें हुई। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि रेलवे फाटक के ट्रैक पर ट्रक खराब हो गया था जिसके वजह से एक्सप्रेस ट्रेन को रोकना पड़ा।