फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने लालगंज में जगाई स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एडीएम प्रशासन ने रविवार को लालगंज नगर पंचायत में अलख जगाई। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर के साथ उन्होंने लोगों से गंदगी पर वार करने और पालिथीन का प्रयोग न करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पालिका सफाई कर्मचारी डोर टू डोर पहुंचते हैं तभी अपने अपने घरों से कूड़े कचरे को बाहर निकालें और वार्डों में सफाई के बाद सड़कों और गली कूचों में हरगिज न फेंकें। ताकि पूरे दिन पास पड़ोस को साफ सुथरा रखा जा सके। वार्ड निरीक्षण के दौरान कई घरों पर पालिका द्वारा दिए गए अनुदान से बने शौचालय का निरीक्षण किया। खुले में शौच हरगिज न करें और पालीथिन का उपयोग बंद करदें अन्यथा कठोर दंडनात्मक कार्रवाई तय है। खुले में शौच पर सख्त पाबंदी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं का खुले में शौच करना बंद नहीं होगा तब तक बहन, बहुएं और बेटियां सुरक्षित नही रहेंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर ने कहा कि यदि 15 अगस्त के बाद खुले में कोई भी शौच करता पाया गया तो सीधे एफआईआर की कार्रवाई करने के साथ ही 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत के ईओ और काफी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें