रविवार को छुट्टी के दिन भी 14-15 जुलाई को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनती रही। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में आयोजन में लगे अधिकारियों की बैठक ली। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार करने और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी और जलनिगम से शिलान्यास और लोकापर्ण से संबंधित परियोजनाओं की सूची मांगी गई। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए गए। डीएम ने यूपीडा से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
मुख्य विकास अ धिकारी अनिल कुमार उपाध्याय की ओर से विकास भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन में तैनात अधिकारियों को तलब किया गया था। सभी को आवंटित कार्यों के मद्देनजर निर्देश दिए गए। हालांकि बैठक के बारे में वो कुछ कहने से बचते दिखे। जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों से लाभार्थियों की सूची तलब की गई है। इन्हें कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के हाथों प्रमाणपत्र वितरित किया जा सकता है। इस,के साथ ही पीडब्ल्यूडी और जलनिगम से शिलान्यास और लोकापर्ण से संबंधित परियोजनाओं की सूची मांगी गई है। परिवहन विभाग एवं निगम को वाहनों की व्यवस्था, डीएसओ को नाश्ते और खाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर डीडीओ रविशंकर, डीपीआरओ आनंद प्रकाश, डीएसओ देवमणि मिश्र और अन्य विभागों को अधिकारी मौजूद रहे।
0000000
95 फीसदी जमीन की शीघ्र पूरी हो खरीद
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच यूपीडा के विशेष कार्यपालक अधिकारी शिव प्रकाश पाठक भी जनपद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी आवास पर सीआरओ आलोक वर्मा और एडीएम एफआर बीके गुप्ता के साथ बैठक की। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए जमीन बैनामा 95 फीसदी तक करने के निर्देश दिए। अभी तक 92 फीसदी जमीन का ही बैनामा हो सका है। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में सदर, निजामाबाद, फूलपुर, सगड़ी के एसडीएम और तहसीलदारों के साथ भी मुलाकात की। आवश्यक दिशा निर्देश दिए