फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन पांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोक जनशक्ति पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यालय पर सोमवार को बैठक संगीता गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव मोहन शिल्पकार ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर पांच जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान का जन्म दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजग सरकार विकास का काम कर रही है लेकिन सपा और बसपा के कार्यकाल में मलाई काटने वाले अधिकारी राजग सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए है। ऐसे ही अधिकारियों के कारण शहर के सुरक्षा बांध से लेकर ग्रीन लैंड क्षेत्र में अवैध कब्जा बना हुआ है। प्रदेश और केंद्र की सरकार ऐसे भ्रष्ट नौकशाहों पर सिकंजा कसने का काम और तेज करेगी। बैठक में रुदल प्रजापति, चंद्रजीत राम, इंद्रजीत, रामबचन सरोज, राजेश कुमार विश्वकर्मा राज, अमित कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें