फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के संघ भवन में शिब्ली नेशनल कालेज के छात्रों द्वारा सोमवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। शिब्ली कालेज के वरिष्ठ छात्र नेता नजम शमीम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जफर इकबाल का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने शिब्ली कालेज के छात्रों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह में छात्र नेता शारिक खान आजमी, अली दाऊदी, अबु हातिम, धीरज यादव, मोहम्मद अंजर, ओबैदुल्लाह आजमी, अजमल खान, ताहा खान, बेलाल नेहाल, संजय निषाद, शौर्य कौशिक आदि छात्र नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें