फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान करने पर एक साल का ब्याज होगा माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया बिजली बिल वसूली के लिए वर्तमान सरकार ने ब्याज माफी और छूट योजना को इस साल बंद कर दिया था। लेकिन लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने पर सरकार ने ब्याज माफी की योजना फिर शुरू की है। अंतिम समाधान भविष्य आसान नाम से शुरू की गई यह ब्याज माफी योजना सिर्फ निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए है। इसके तहत उपभोक्ता पंजीकरण करा कर एक साल का ब्याज माफ करा सकते हैं। साथ ही किस्त में बकाये का भुगतान कर सकते हैं। जिले में सैकड़ों निजी नलकूप हैं। इन निजी नलकूपों पर बिजली विभाग का काफी बकाया है। इस बकाये की वसूली के लिए अंतिम समाधान, भविष्य आसान नाम की इस योजना से नलकूप उपभोक्ताओं को एक साल के ब्याज की छूट दी जा रही है। पंजीकरण की शुरूआत हो चुकी है जो 30 जून तक लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन

इनसेट
निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए यह बहुत ही अच्छी योजना है। इस योजना में बकायेदार और रेगुलर बिल जमा करने वाले दोनों ही प्रकार के उपभोक्ताओं का फायदा है। जिले में पंजीकरण की कवायद 25 अप्रैल से ही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, वितरण खंड प्रथम, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें