आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित पति के बाद निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों के विवाह अनुदान योजना में छह आवेदन चयनित हुए हैं। जरीना पत्नी स्व. जंजाली वनिवासी ककरहटा, अफसरी पत्नी स्व. अंसार अहमद निवासी कुण्डीगढ़ हरिजन बस्ती, चनजोता पत्नी स्व. सुजई निवासी भैसहां, पार्वती पत्नी स्व. भुट्टी निवासी बालमपट्टी, अमरावती देवी पत्नी स्व. लखन निवासी उकरौड़ा को जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी के स्वीकृति के बाद 10 हजार की दर से अनुदान धनराशि खाते में भेजी गई है। विधवा से विवाह करने पर दंपति को पुरस्कार योजना के तहता एक आवेदक को 11 हजार की धनराशि जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से भेजी गई है।