फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर जलने से 40 गांव की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। पुराना पावर सब स्टेशन का ईस्ट फीडर गुरुवार सुबह आठ बजे तेज धमाके के साथ जल गया। इसके चलते इससे जुड़े लगभग 40 गांव की बिजली गुल हो गई। सुबह-सुबह बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल के साथ ही अन्य समस्याओं से दो चार होना पड़ा। पावर सब स्टेशन में कुल पांच फीडर हैं। ईस्ट फीडर से टेउंगा, बरौली, नेवादा, खुरासो, सतवहिया, शमशाबाद, गहजी आदि 40 गांव को बिजली आपूर्ति की जाती। फीडर जलने से पूरे गांव की बिजली बेपटरी हो गई। इसके चलते लोग दिन भर बिजली-पानी को लेकर हलाकान रहे। पावर स्टेशन के एसएसओ संतोष पाल ने बताया कि फीडर ठीक करा कर दोपहर साढ़े तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें