फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर नोटिस दिए तोड़ने लगे मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवा चंद्रभानपुर बाईपास तिराहे के समीप फोरलेन के अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती मकान गिराए जाने का कार्य सोमवार से शुरूकर दिया गया। अधिकारी जहां सडक़ निर्माण जल्द पूरा करने के तहत यह कार्रवाई होना बता रहे। वहीं मकानमालिकों का कहना है कि भवन गिराने से पहले उन्हें नोटिस देनी चाहिए थी।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के रेतवाचंद्रभानपुर बाईपास के समीप फोरलेन के अधिकारियों द्वारा न ही मकान गिराने की नोटिस दी गयी, न ही मकान का मुआवजा दिया गया। सोमवार की दोपहर में जेसीबी मशीन द्वारा कुछ लोगों के मकान के सामने बने चबूतरे की खुदाई करने लगे। वहां उपास्थित लोगों ने अपने परिवार व कुछ किराएदारों ने इसकी सूचना अपने मकान मालिक को दिया। जब तक मकान मालिक अपने मकान के पास पहुंचते तब तक जेसीबी मशीनें कई लोगों के चबूतरे व हैंड पाइप को उखाड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने विरोध किया कि अभी तक हम लोगों के मकान का न तो पैसा मिला है न ही मकान खाली करने के लिए कोई नोटिस दी गई है। ग्रामीणों ने अपने मकान के सामने की गयी खुदाई को। तुरंत समतल करने की मांग की है। साथ ही सडक़ निर्माण करने वाली कंपनी गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड के खिलाफ एफ आईआर कराने की चेतावनी दी है। लोगों के कड़े तेवर के बाद कंपनी के मैनेजर ने मशीनों द्वारा अबुल कलाम, अबुल कैंश, रामाश्रय गुप्ता, हाजी इसरार सहित अन्य के मकान के सामने समतल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें