फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंताकार प्रदर्शनी को देखने उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के लाल डिग्गी क्षेत्र स्थित बड़ा गणेश मंदिर परिसर में आयोजित अनंताकार प्रदर्शनी में गुरुवार को प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों का रेला उमड़ पड़ा। प्रदर्शनी में दूर-दूर से आए कलाकारों द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से भगवान गणेश के विभिन्न रुपों को प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कुल 62 कलाकारों की पेंटिंग्स को लगाया गया है। जिसमें भगवान गणेश की विभिन्न मुद्राओं को अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। जिसे देखने के बाद हर कोई कलाकारों के कला की तारीफ करता ही नजर आया। गुरुवार को प्रदर्शनी का समापन पुरस्कार वितरण के साथ होगा। पुरस्कार वितरण का कार्य आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अंजना सिंह सेंगर द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर डा. कौशलेंद्र मिश्र, सिद्घार्थ सिंह, महंत राजेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें